फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर छपने के बाद जागे अफसर महिला को कराया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सौ फुटा रोड स्थित अस्पताल से महिला को डाक्टर नहीं कर रहे थे डिस्चार्ज
विज्ञापन

बरेली। महिला मरीज से अधिक पैसे मांगने और उसे डिस्चार्ज न करने की खबर छपने के बाद जागे अफसरों ने रविवार को उसे डिस्चार्ज करा दिया। तीमारदार से तय पैसों में ही अस्पताल ने उसे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया।
बदायूं में थाना बिनावर के गांव कुड़रा निवासी रूपराम ने शनिवार को शिकायत की थी। कहा कि पत्नी के पेट में दर्द के चलते उसने सौ फु टा रोड स्थित निजी अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने पेट में पानी बताया। ऑपरेशन पर 30 हजार और सामान्य इलाज पर 15 हजार रुपये का खर्च बताया। उसने 15 हजार रुपये जमा करके सामान्य इलाज को कहा लेकिन कोई फ ायदा नहीं हुआ। उसने पत्नी को डिस्चार्ज करने को कहा तो अब 25 हजार रुपये और मांगे जा रहे हैं। रुपये न देने पर पत्नी को डिस्चार्ज भी नहीं किया। उसने प्रशासन से डिस्चार्ज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मरीज को डिस्चार्ज करा दिया गया है। तीमारदार को कोई अलग से पैसा अस्पताल में जमा नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें