फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से चीख रही युवती को महिला अस्पताल से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के फिजीशियन की शिकायत पर सीएमएस ने कराया भर्ती
विज्ञापन

ओवेरियन सिस्ट से पीड़ित है युवती, असहनीय पेट दर्द होने पर पहुंची थी अस्पताल
बरेली। ओवेरियन सिस्ट (अंडाशय में गांठ) से पीड़ित एक 24 वर्षीय युवती शुक्रवार को जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंची। वह दर्द से बुरी तरह छटपटा रही थी। ओपीडी में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने जांच करने के बाद उसे महिला अस्पताल में भर्ती होने की सलाह देकर रेफर कर दिया। युवती महिला अस्पताल पहुंची तो वहां से डॉक्टरों ने यह कहकर भगा दिया कि जिस डॉक्टर ने भेजा है, उसी से इलाज कराओ।
विज्ञापन

सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं किस हद तक बदहाल हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। आएदिन डॉक्टरों की लापरवाही और संवेदनहीनता के मामले सामने आते रहते हैं। शुक्रवार को पेट दर्द से छटपटा रही शहर की एक युवती जिला अस्पताल पहुंची। वहां वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने उसकी जांच की तो पता चला कि युवती के अंडाशय में गांठ (ओवेरियन सिस्ट) है। इसी की वजह से उसे भयंकर दर्द हो रहा है। डॉ. वैश्य ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने की सलाह देकर रेफर कर दिया। कहा- हो सकता है आपरेशन करना पड़े। युवती जब महिला अस्पताल पहुंची तो वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे देखने से ही इनकार कर दिया। कहा, जिसने यह समस्या बताई है, उसी से इलाज कराओ। युवती फिर डॉ. वागीश वैश्य के पास पहुंची तो वह खुद युवती को लेकर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा के पास पहुंचे। उनसे डॉक्टर की शिकायत की। इस पर सीएमएस ने युवती को भर्ती कराके उसका इलाज शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें