फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही बेकाबू होने लगा निमोनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम जनित बीमारियां पांव पसारने लगी है। जुकाम-बुखार के साथ ही कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। निमोनिया तो बेकाबू होने लगा है। बच्चे इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड से चार माह के एक निमोनिया पीड़ित बच्चे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

शहर के किला निवासी अजय ने अपने चार माह के बच्चे हरिओम को 13 दिसंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वार्ड इंचार्ज डेजीलाल ने बताया कि बच्चे को जब भर्ती किया गया तो उसे निमोनिया और पीलिया था। बच्चे की हालत में सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। ओपीडी में भी बड़ी संख्या में निमोनिया के मरीज पहुंचने लगे हैं। अक्तूबर में निमोनिया से दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोल्ड डायरिया और निमोनिया का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। बच्चों में निमोनिया का प्रकोप ज्यादा होता है। बच्चों को गर्म कपड़े में लपेटे रहें। घर में गर्मी के लिए हीटर आदि का इंतजाम रखें। ठंडा दूध न पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें