महिला अस्पताल से वॉर्न बेबी फोल्ड पहुंची सीता
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। सिटी श्मशान भूमि में जमीन के नीचे मटके में दबी मिली नवजात बच्ची ‘सीता’ सोमवार को वॉर्न बेबी फोल्ड में शिफ्ट हो गई। सोमवार क ो बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम महिला अस्पताल पहुंची। सीता को डिस्चार्ज कराने की कागजी कार्रवाई पूरी की और फिर उसे एंबुलेंस की मदद से शिफ्ट किया।
पिछले दिनों निजी अस्पताल में भर्ती सीता के स्वस्थ होने के बाद उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब हफ्ते भर तक अस्पताल में भर्ती रखने के बाद फिट होने पर महिला सीएमएस ने मरीजों के बीच में स्वस्थ बच्ची को रखने से उसके संक्रमित होने का अंदेशा जताया था। साथ ही, सीडब्ल्यूसी को पत्र लिखकर उसे अन्य कहीं शिफ्ट करने को लिखा था। इस पर सीडब्ल्यूसी ने फिटनेस सर्टिफिकेट मांगा था, जिसके मिलने के बाद शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। सोमवार को सीडब्ल्यूसी की टीम महिला अस्पताल पहुंची और सीएमएस डॉ. अलका सक्सेना से संपर्क कर सारी प्रक्रिया पूरी की और फिर एंबुलेस की मदद से उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद देर शाम उसे वॉर्न बेटी फोल्ड में रखा गया।