फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा वार्ड से कुपोषित बालक एनआरसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बच्चा वार्ड से रविवार को नौ दिन के एक बच्चे को एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) के लिए रेफर कर दिया गया। डीएम की फटकार के बाद एनआरसी वार्ड में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र के गांव रसुइया की बीना ने नौ दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। बच्चे का वजन कम होने पर उसे जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉ. कर्मेंद्र ने बताया कि बच्चे का वजन एक किलो आठ सौ ग्राम था। लिहाजा उसे अब एनआरसी रेफर कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार को डीएम के निरीक्षण में एनआरसी वार्ड में बच्चों की संख्या कम मिलने पर उन्हाेंने सीएमओ और सीएमएस से नाराजगी जाहिर की थी। करीब पंद्रह दिनों से एनआरसी में कोई बच्चा नहीं था, लेकिन शनिवार को ही दो बच्चे भर्ती किए गए। इंचार्ज डॉ. रोजी ने डीएम को भेजे स्पष्टीकरण में कहा है कि बच्चे न आने की सूचना उन्हाेंने सीएमओ और सीडीओ को दे दी थी। आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चे नहीं ला रही हैं, इस बात का भी जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें