फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोड़ी में खरोंच का इलाज आईसीयू में.. घंटे भर का बिल 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला निवासी राहुल स्कूटी से गिरकर चोटिल हो गया। इससे उसकी ठोड़ी, घुटने और हाथ में खरोचें आईं। उसके जीजा अमित उसे शहर के करगैना रोड गन्ना मिल रोड के पास स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में ले गए। डॉक्टरों ने आनन फानन में उसे आईसीयू में भर्ती कर एक घंटे में डिस्चार्ज भी कर दिया। अस्पताल ने जब 12 हजार का बिल अमित के हाथ में थमाया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया। अमित ने कहा कि वह सोमवार को सीएमओ से अस्पताल की शिकायत करेगा।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि उसका साला राहुल स्कूटी से फिसलकर गिर गया था। वह प्राथमिक उपचार के लिए प्राइवेट हास्पिटल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने कहा कि इसकी ठोड़ी में गहरी चोट हो सकती है। एमआरआई करानी पड़ेगी। उसने मना किया तो डॉक्टरों ने एक घंटे के उपचार के बाद उसे करीब 12 हजार का बिल थमा दिया। इसमें आईसीयू में एडमिट करने का तीन हजार, फाइल चार्ज तीन हजार, दो डॉक्टरों का विजिट चार्ज तीन हजार, प्रोसेसिंग चार्ज दो हजार और नर्सिंग चार्ज पांच सौ रुपये इसके अलावा ड्रिप वगैरह का चार्ज लगाकर उसे 12 हजार का बिल थमा दिया। इस पर अमित ने सवाल खड़े किए और पैसे देने से मना करते हुए मरीज को लेकर जाने लगे तो डॉक्टरों ने मरीज देने से मनाकर दिया। इस पर अमित ने हंगामा किया तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस बुला दी। पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में बिल कम कराकर समझौता करा दिया। अमित ने बताया कि वह मामले में सोमवार को सीएमओ से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत करेंगे। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें