फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधड़ी सर्विस लेन पर उछलते पत्थरों से खौफ में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल रोड पर निर्माणाधीन आईवीआरआई ओवरब्रिज की सर्विस लेन दिन ब दिन खस्ताहाल हो रही है। पूरी रोड उधड़ चुकी है। करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क पर कोलतार का नामोनिशान तक नहीं बचा है। इस वाहनों के निकलने के पत्थर उछल रहे हैं। इससे कई बार राहगीरों को चोट तक लग चुकी है। जिले नोडल अफसर व प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने सेतु निगम के अधिकारियों से सर्विस लेन की हालत देखकर नाराज हुए थे। इसके बावजूद इस रोड को अब तक ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

यह सर्विस लेन बरसात के मौसम में ही खराब हो गई थी। अंडरपास के किनारे सर्विस लेन उधड़ गई है। कई जगहों पर खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। टूटी सड़क पर तेज गति से वाहनों के निकलने से सड़क के बजरी उछलती रहती है। इस चपेट में आकर आए दिन लोग जख्मी भी हो रहे हैं। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि पत्थर उछलने से हर वक्त यह डर बना रहता है कि इससे कोई बड़ा हादसा न हो जाए। 20 नवंबर को नोडल अफसर नवनीत सहगल ने निरीक्षण के दौरान सर्विस लेन को तत्काल ठीक कराने के निर्देश सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन को दिए थे लेकिन यह सड़क अब तक नहीं बन सकी है। हालांकि डीपीएम का कहना है कि इस रोड की मरम्मत इसी हफ्ते शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें