फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होगा जिला अस्पताल  खुला मिल्क बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में खुला मिल्क बूथ जल्द बंद हो जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। कहा कि अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के अलावा अन्य कोई प्रतिष्ठान खोले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

महानिदेशक ने 25 जनवरी 2002 के एक शासनादेश का जिक्र करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में मिल्क बूथ, पीसीओ या अन्य किसी तरह के वाणिज्यिक प्रतिष्ठान खोला जाना प्रतिबंधित है। कहा कि अस्पताल परिसर में सिर्फ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने की अनुमति है। ऐसा भी 2002 के शासनादेश मेें संशोधन के बाद किया गया है। बता दें कि महिला अस्पताल परिसर में एक मिल्क बूथ सेंटर खुला हुआ है।
पत्र मिला है और इस पर अभी डीएम से चर्चा करके फैसला लिया जाएगा कि जो मिल्क बूथ खुला है उसे भी बंद कराना है या आगे कोई नया नहीं खुलने देना है। पत्र में खुले मिल्क बूथ को बंद करने की बात नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. अलका शर्मा, सीएमएस

2013 में भी आया था शासनादेश
जिले में स्वास्थ्य अधिकारियों को 2013 में तत्कालीन प्रमुख सचिव अरविंद सिंह देव ने पत्र भेजकर सार्वजनिक जगहों पर 12 वाई 12 फीट का स्थान देने की बात कही थी। इसमें नगर निगम, महत्वपूर्ण चौराहों, थाना, तहसील, बार एसोसिएशन, अस्पताल में स्थान देेने की बात कही गई थी। अब महानिदेशक 2002 के शासनादेश का हवाला देकर बंद करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें