फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों को खुद खरीदनी पड़ रही हैं कैथ फिक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में कैथ फिक्सर नहीं है। इससे बच्चों के इलाज में दिक्कत हो रही है। बिना फिक्सर बच्चों को कैथ लगाना संभव नहीं है। लिहाजा तीमारदार जरूरत पड़ने पर मेडिकल स्टोर से खरीदकर डॉक्टर को कैथ फिक्सर दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसएनसीयू वार्ड में इस समय करीब 30 बच्चे भर्ती हैं, लेकिन कैथ फिक्सर नहीं है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है। वार्ड इंचार्ज विमल कुमार ने बताया कि एसएनसीयू वार्ड में 25-30 बच्चे रोजाना ही भर्ती रहते है। इसे लेकर एक दिन में एक बच्चे पर दो-दो बार और तीन बार भी कैथ लगाने की जरूरत होती है, लेकिन एसएनसीयू में आवश्यकता के अनुसार कैथ फिक्सर नहीं मिल पा रही है। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि कैथ फिक्सर खत्म नहीं हुई है। अभी जानकारी नहीं हुई है। जितनी आवश्यकता वार्ड में रहती है, उतनी फिक्सर उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें