फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूताओं की वीडियो बनाने पर हंगामा, सिक्योरिटी गार्ड से झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला अस्पताल की सुरक्षा में आए दिन चूक के मामले सामने आते रहते हैं। शुक्रवार को एक व्यक्ति प्रसूता वार्ड में पहुंच गया और वीडियो बनाने लगा। यह देख वहां भर्ती प्रसूताएं भड़क गईं और हंगामा करने लगीं। सिक्योरिटी गार्ड ने युवक से वीडियो बनाने के लिए मना किया तो वह खुद को केंद्रीय कर्मचारी बताकर उससे उलझ गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. शिल्पी से भी उसकी झड़प हुई। बाद में सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने उसे अस्पताल से बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक युवक जिला महिला अस्पताल पहुंचा। उसके साथ क्यारा सीएचसी की एक एएनएम भी थी, जो एक महिला रोगी को लेकर आई थी। युवक बिना पर्चा बनवाए ही डॉक्टर पर महिला रोगी को पहले देखने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वह खुद को केंद्रीय कर्मचारी बताकर जांच करने की बात कहकर प्रसूता वार्ड में घुस गया और वहां की वीडियो बनाने लगा। वार्ड में भर्ती प्रसूताओं ने उसे वीडियो बनाते देख हंगामा काटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे सिक्योरिटी गार्डों ने युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह उनसे बहस करने लगा। इससे उसकी गार्डों से झड़प हो गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. शिल्पी ने हस्तक्षेप किया तो युवक उनसे भी उलझ गया। इसी दौरान सीएमएस डॉ. अलका शर्मा वहां पहुंच गईं। उन्होंने वीडियो डिलीट कराने के बाद युवक को बाहर निकलवा दिया। सीएमएस ने बताया कि एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखेंगी।

बीमार बच्चों को लिए भटकते रहे अभिभावक, डॉक्टर थे गायब
बरेली। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बीमार बच्चों को दिखाने आए माता-पिता कई घंटे तक भटकते रहे। दरअसल, बाल रोग विशेषज्ञ अपने कक्ष में मौजूद ही नहीं थे। कई लोगाें ने सीएमएस से शिकायत की तो सीएमएस ने खुद मरीजों को देखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहमद अली सुबह जिला अस्पताल तो आए लेकिन अपने कक्ष में बैठने के बजाय कहीं चले। तीमारदार अपने बीमार बच्चों को लेकर काफी देर तक उनका इंतजार करते रहे, लेकिन जब वह नहीं ओ तो कुछ लोगाें ने सीएमएस डॉ. टीएस आर्या से शिकायत की। इस पर सीएमएस ने खुद ही मरीज देखने शुरू कर दिए। दोपहर तक सीएमएस खुद मरीज देखते रहे। सीएमएस ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ के जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। उनसे पूछा जाएगा। हो सकता है विभागीय काम से कहीं गए हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें