फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात सुरक्षा सप्ताह- महिला अस्पताल में बेस्ट फीडिंग से हुई शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह बुधवार से शुरू हो गया। इसके तहत 21 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं को नवजात की देखभाल संबंधी टिप्स दिए जाएंगे। महिला अस्पताल में बुधवार को बेस्ट फीडिंग से सप्ताह की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि नवजात को मां का दूध अमृत के समान है। शिशु को छह माह तक सिर्फ स्तनपान ही कराना चाहिए। इससे बच्चा कभी कुपोषण का शिकार नहीं होगा। प्रसव अस्पताल में ही कराना चाहिए, ताकि प्रसव के बाद अस्पताल में 48 घंटे तक प्रसूता और शिशु की ठीक से जांच हो सके। जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। जन्म के तुरंत बाद ही बच्चे का वजन किया जाना चाहिए। शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। एक दिन बेबी शो भी होगा।

महिला अस्पताल को मिलीं दो नई एंबुलेंस
बरेली। जिले में कबाड़ हो रही 16 एंबुलेंस को बदल दिया गया है। उनकी जगह शासन ने गुरुवार को नई एंबुलेंस भेज दी हैं। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला अस्पताल को भी दो नई एंबुलेंस मिल गई हैं।
विज्ञापन


मानसिक मंदित ने अस्पताल में किया हंगामा
बरेली। जिला अस्पताल परिसर में पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीजों और तीमारदारों के बीच गुरुवार दोपहर एक मानसिक मंदित व्यक्ति पहुंच गया और हंगामा करने लगा। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे होमगार्डों ने उसे अस्पताल परिसर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें