फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को नहीं मिलेंगे छह और होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए इस समय छह होमगार्ड तैनात हैं, जो रोगियों और उनके तीमारदारों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त नहीं हैं। लिहाजा सीएमएस ने छह और होमगार्ड देने के लिए जिला कमांडेंट को पत्र लिखा था। कमांडेंट ने बजट न होने की बात कहकर अतिरिक्त होमगार्ड देने से मना कर दिया है। जिला कमांडेंट प्रीति शर्मा ने इस बाबत सीएमएस डॉ. टीएस आर्या को लिखे पत्र में कहा है कि होमगार्ड का दैनिक भत्ता पुलिस कर्मियों के बराबर हो जाने से अब उपलब्ध बजट के हिसाब से ही होमगार्ड की तैनाती की जाती है। अस्पताल में पहले से छह होमगार्ड की तैनाती है। ऐसे में और होमगार्ड तैनात करना संभव नहीं है। यदि अस्पताल प्रशासन 702 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान करे तो अस्पताल में अतिरिक्त होमगार्ड तैनात किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें