फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का एक और मरीज भर्ती, सर्दी जुकाम के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेंगू का प्रकोप काफी हद तक कम हो गया है, लेकिन इसके मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई। भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया। डेंगू वार्ड में पहले से ही सात मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तक डेंगू कहर बरपा रहा था। जिला अस्पताल में प्रतिदिन चार-पांच केस डेंगू के सामने आ रहे थे। डेंगू और वायरल फीवर के मरीज कम हुए तो दूसरी तरफ सर्दी जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को हाफ डे था, लेकिन सर्दी जुकाम के मरीजों की भीड़ जुटी रही। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वागीश वैश्य के अनुसार डेंगू का असर काफी कम हो गया है, लेकिन अब सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। मौसम बदल रहा है तो ऐसे एहतियात बरत कर ही बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें