फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अक्टूबर से शुरू होगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने फिर तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम दो अक्टूबर से बड़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू करेगा। इससे पहले शहर के सभी वार्डों में टीमें लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता पर काफी जोर दे रही है, जिसके चलते ही स्वच्छता सर्वेक्षण भी शुरू किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के सर्वे से पहले नगर निगम ने शहर की दशा सुधारने की योजना बनानी शुरू दी है। इसके लिए शहर में दो अक्टूबर से सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के वाहन ने प्रचार शुरू कर दिया है, लेकिन अब इसमें जनता को भी जोड़ा जाएगा। शहर के सभी 80 वार्डों में गठित कमेटियों के साथ नगर निगम की टीमें जागरूकता अभियान चलाएंगी।
डोर-टू-डोर बनेगा मुसीबत
स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का अभियान बंद किया जाना नगर निगम के लिए मुश्किल साबित होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में कूड़ा उठान प्रक्रिया की अहम भूमिका है, लेकिन नगर निगम में मचे घमासान के बीच यह बंद पड़ा है। नगर आयुक्त इसके लिए नगर निगम के बजट से राशि लेना चाहते हैं, जबकि मेयर ने इससे इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें