फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल सफाई-हड़ताल खत्म, नेतागिरी करने वाले निपटाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में ठेका सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं लेकिन इन पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन कटेगा। साथ ही इनमें से तीन कर्मचारी नेता चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें नौकरी से हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में काम करने वाले ठेका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इसके चलते पूरे अस्पताल की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। यह कर्मचारी लखनऊ की एक फर्म की ओर लगाए थे। सीएमएस डॉ. टीएस आर्या की शिकायत पर ठेका लेने वाली कंपनी ने अव्यवस्था को लेकर खेद जताया है और भविष्य में ऐसी गड़बड़ी दोबारा न होने देने की बात कही है। वहीं, ठेका कंपनी इन कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन काटने की भी तैयारी कर रही है। साथ ही जिला अस्पताल की ओर से इस मामले में नेतागिरी करने वाले तीन सफाई कर्मचारियों के नाम भी कंपनी को बताए हैं, जिन्हें अब काम से हटाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें