फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत में सुधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज की छात्रा की हालत में अभी कोई सुधार नहीं हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा इस कदर खौफ में है कि होश में आने के बाद उसके जेहन में जैसे ही यह घटना ताजा होती है दोबारा बेहोश हो जाती है। उसके दिलो दिमाग में शिक्षक की प्रताड़ना का खौफ इस कदर बस गया है कि नींद में भी वह उस घटना को याद करते हुए बड़बड़ाने लगती है। डॉक्टर उसकी हालत पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद ही उसकी गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

30 अगस्त को शिक्षक सोनू गुप्ता ने ट्यूशन न पढ़ने पर कक्षा 11 की छात्रा को बुरी तरह पीटा था, जिससे वह गंभीर घायल हो गई थी। साथी बच्चे उसे घर तक छोड़ने गए थे तो बच्चों ने सारी बात घरवालों को बताई थी। पहले फतेहगंज पश्चिमी के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। वहां हालात में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तबसे वहां उसका इलाज चल रहा है। इधर अभी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया है, इससे छात्रा के परिजन में रोष व्याप्त है।

- लड़की अभी अस्पताल में भर्ती है। आईओ दो बार अस्पताल जाकर लौट आए हैं। जब तक लड़की के अदालत में बयान नहीं होते गिरफ्तारी नहीं हो सकती। - राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें