फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीज मिलने के बाद जागे अफसर, पहुंचे फरीदपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री के सामने पेश हुए स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर डेंगू के 14 मरीज सामने आने के बाद सवालिया निशान लग गया है। बुधवार को सीएमओ ने मलेरिया विभाग की टीम को संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर बुखार पीड़ितों का सैंपल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, सीएमओ ने फरीदपुर सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा देख नाराजगी जताई और एमओआईसी को अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल बुधवार की सुबह फरीदपुर पहुंचे। उन्होंने मौजूद मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। लोगों ने अस्पताल के स्टाफ के अभद्र व्यवहार की जानकारी दी। साथ ही, सही से इलाज करने के बजाय जिला अस्पताल रेफर करने, कुत्ते काटे का इंजेक्शन समेत कई दवाओं का टोटा होने की शिकायत की। सीएमओ ने उन्हें जल्द ही शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्हेांने एमओआईसी से चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बुखार पीड़ितों की मलेरिया आदि जांच कराने, उचित इलाज मुहैया कराने, संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग कराने और ग्राम पंचायत के सहयोग से ग्रामीणों क्षेत्रों में होने वाले कार्यों को पूरा कराने में सहयोग लेने को कहा है। साथ ही, दो स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

डेंगू के डंक खत्म करने को बनाई रणनीति
बताते हैं कि बुधवार को सीएमओ ने जिला मलेरिया अधिकारी को जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं। वहां टीम भेजकर अन्य बुखार पीड़ितों के सैंपल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। कैंप लगाकर मरीजों को दवा वितरण और जरूरी सुविधाएं, परामर्श देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बहेड़ी, मीरगंज, रामनगर, मझगवां और भोजीपुरा को संवेदनशील मानते हुए वहां पर मच्छरों के लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें