बरेली। सछास पदाधिकारियों के साथ कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से मिले बीपीएड के छात्र ने 30 हजार रुपये न देने पर प्रैक्टिकल में अनुपस्थित करने का आरोप कॉलेज पर लगाया है। कुलपति ने छात्र को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बीपीएड द्वितीय वर्ष के छात्र शशि प्रकाश ने सछास पदाधिकारियों के साथ बुधवार को कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल और परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार से मुलाकात की। इस दौरान छात्र ने बताया कि वह बिजनौर के कॉलेज में पढ़ता है। आरोप लगाया कि फीस जमा करने के बावजूद कॉलेज ने उन पर 30 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। रुपये नहीं देने पर प्रैक्टिकल देने के बावजूद अनुपस्थित कर दिया। कॉलेज से उपस्थिति प्रमाणपत्र मांगा तो अभद्रता की गई। इस दौरान सछास के फैज मोहम्मद, मोहित भारद्वाज, मोहम्मद शान आदि मौजूद रहे। कुलपति ने उन्हें मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।