फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टरों ने मनाया तीज महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली ऑब्सटेट्रिक्टस एंड गायनोकोलॉजिस्ट सोसायटी ‘बाग्स’ की ओर से मंगलवार को आईएमए हॉल में तीज महोत्सव का आयोजन किया। ‘बाग्स’ की अध्यक्ष भारती सरन ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ डॉ. अल्पना ने गणेश वंदना से की। इसके बाद सभी ने क्लासिकल डांस और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

नृत्य में डॉ. विदुषी, डॉ. दिव्या, डॉ. प्रगति, डॉ. अर्चना, डॉ. अनुभा, डॉ. मृदुला, डॉ. अलका, डॉ. छवि, डॉ. लतिका, डॉ. गायत्री, डॉ. संध्या ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। डॉ. रश्मि, डॉ. अंशु, डॉ. मीनाक्षी गोयल ने गीत सुनाक र महफिल लूट ली। इसके बाद सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. अरुणा चंद्रा, डॉ. सुधा यादव, डॉ. शोभना, डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. गरिमा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी महिला डॉक्टरों ने आपसी सहयोग से पांच महिलाओं को साड़ी व शृंगार का सामान आदि देने का संकल्प लिया। आखिर में डॉ. ऊषा जैन, डॉ. लता अग्रवाल ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें