बरेली। रोडवेज की रुहेलखंड डिपो कार्यशाला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें रुहेलखंड डिपो और बरेली डिपो के बस चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण में छह चालकों की आंखें मानक के अनुरूप नहीं पाई गईं, जिन्हें इलाज की सलाह दी गई।
शिविर परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर लगाया गया। इसमें नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. विशाल सक्सेना, नेत्र सर्जन डॉ. संजय कुमार ने चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रोडवेज में रुहेलखंड डिपो के एआरएम एसके वर्मा, समयपाल प्रभारी कार्यशाला रविंद्र कुमार पांडेय, नवीन कक्कड़ आदि अधिकारी मौजूद रहे।