बरेली। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से एक होटल में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें स्वास्थ्य महकमे की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गर्ग ने कहा, साल 2021 तक बरेली को टीबी मुक्त करने के लिए एक्टिव केस फाइंडिग के तहत 23 टीमें रोगी खोज रही हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण से कई जानलेवा बीमारियों पर काबू होने से मातृ व शिशु मृत्यु दर पर अंकुश लगा है। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले प्राइवेट नर्सिंग होम के आंकड़े नहीं मिलते थे लेकिन अब व्यवस्थाएं आनॅलाइन होने से आसानी से मिल जाते हैं। परिवार कल्याण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. साधना ने परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने किशोरों को जागरूक करने के लिए 2264 पीयर एजुकेटर काम कर रहे हैं। इसके अलावा सिप्सा के शाहिद हुसैन, बीएल वर्मा, जितेंद्र पाल सिंह, अरुण कुमार, अंकुर खरे, सलमा आगा व सीफार के जिला, राज्य व मंडल की टीम ने संभाग किया।