बरेली। समाचार पत्र वितरक संघ ने बुधवार को कैलाश अस्पताल स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर अहम बैठक का आयोजन किया। जिसमें समाजसेवी अजयराज शर्मा को सर्वसम्मति से बरेली वितरक समाज का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष विमल पांडेय ने वरिष्ठ वितरकों की मौजूदगी में अजयराज शर्मा को मनोनयन पत्र सौंपा।
मनोनयन के बाद अजयराज ने कहा कि हमर मौसम का कहर बर्दाश्त रोजाना सुबह घर-घर अखबार वितरण करने वाले मेेहनतकश वितरकों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान की दिशा में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की सहभागिता से वितरक समाज के हित में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। उन्होंने वितरकों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का पंजीकरण कराकर कार्ड उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत होने की जानकारी दी। इसके बाद संगठन के अध्यक्ष ने वितरक भाइयों की कन्या के विवाह के लिए 11 हजार रुपए का अनुदान संघ की ओर से देने की घोषणा की। जिसके बाद कैलाश अस्पताल के डायरेक्टर संजीव कुमार पांडेय ने वितरकों भाइयों की आंख की जांच, डायरबिटीज और अन्य निशुल्क जांच कराई। उन्होंने अस्पताल में वितरकों को मुफ्त इलाज देने की घोषणा की। इस दौरान रामबाबू शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, कैलाश कुमार, हरमोहन चावला, धर्मवीर, राज किरन, वीर सिंह, उमेश व अन्य मौजूद रहे।