बरेली। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत कुमार शुक्ला ने जिला अस्पताल परिसर में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह प्रतिवर्ष दो बार जून और दिसंबर में मनाया जाता है। इस बार यह माह 31 जुलाई तक चलेगा। जिसमें पांच साल तक की आयु के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।