फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईवीएम की सुरक्षा ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल को कार ने मारी टक्कर, घायल

Mon, 27 May 2024 11:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में ईवीएम की सुरक्षा ड्यूटी से घर लौटते वक्त हेड कांस्टेबल को सराय चौकी के सामने कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हेड कांस्टेबल ने घटना के पीछे हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल हेड कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ईवीएम की सुरक्षा ड्यूटी से घर लौटते वक्त सराय चौकी के सामने हेड कांस्टेबल को कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। रिजर्व पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल मनीष कुमार की ड्यूटी परसाखेड़ा में ईवीएम की सुरक्षा में लगाई गई है। जिला अस्पताल में भर्ती मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे वह परसाखेड़ा से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


किला पुल के पास सराय चौकी के सामने उनकी बाइक में पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार तेजी से आगे निकल गई। वह बाइक समेत गिर गए। मनीष के मुताबिक चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा भी किया पर वे उसे पकड़ नहीं सके। मनीष का कहना है कि कार चालक ने उनकी हत्या की कोशिश की। उन्होंने इसके पीछे परिवार के सदस्यों पर भी शक जताया। 

विज्ञापन

अवैध खनन की ट्रैक्टर-ट्राली ने कार में मारी टक्कर
सीबीगंज के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बेखौफ दौड़ रही अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली से झुमका तिराहे पर एक कार की टक्कर हो गई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। रविवार रात नौ बजे बरेली-दिल्ली हाईवे पर परसाखेड़ा में डीपीएस स्कूल के पास यह हादसा हुआ। परसाखेड़ा गांव के पास से अवैध खनन में प्रयुक्त बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली औद्योगिक क्षेत्र में मिट्टी डालने जा रही थी। 

स्कूल के पास से कार हाईवे की तरफ पहुंची तो तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसमें टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई पर उसमें बैठे लोग सकुशल बच गए। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। कार चालक ने पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पीड़ित जब परसाखेड़ा चौकी पहुंचा तो पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि यह मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें