फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंक से ऋण लेकर उड़ाए रुपये, हेलो बार सील हुआ तो बौखलाए

Wed, 13 May 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजेंद्र नगर निवासी दो भाई रजत अग्रवाल व बोस्की अग्रवाल ने बैंक से स्वरोजगार के नाम पर ऋण लिया और फिर जमा करना भूल गए। बैंक ने हेलो बार सील किया तो बौखला गए और ताले तोड़ लिए। अब पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर इनकी कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर निवासी रजत अग्रवाल का नाम पहले भी चर्चा में रहा है। बताते हैं कि एक रिश्तेदार की बड़ी धनराशि को खुर्दबुर्द करने को लेकर प्रेमनगर थाने में कई दिनों पंचायत चली थी। इसके बाद मामले में समझौता हो गया था।
रजत ने स्वरोजगार के बहाने बैंक से तीन करोड़ से ज्यादा रकम का ऋण लेकर हेलो बार शुरू किया था। फिर इसकी आमदनी को भी खर्च करना शुरू कर दिया और बैंक की किस्तें देना भूल गया। बैंक को मजबूरी में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके बार को सील करना पड़ा।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रजत पर शिकंजा कस गया है, आरोप साबित होने पर उसकी गिरफ्तारी होना तय है। बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रुहेलखंड चौकी प्रभारी नितिन राणा विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें