फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चाची संग आपत्तिजनक हालत में देखकर टोका तो पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर इलाके की महिला ने अलीगढ़ निवासी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाने में पति व अन्य ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह अलीगढ़ निवासी युवक से 2025 में हुआ था। विवाह के बाद पहली विदा से ही पति, ससुर, चचिया सास, चचिया ससुर, फूफा ससुर और सास दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।
पति गाजियाबाद स्थित फैक्टरी में नौकरी करने लगा। पति वहीं फ्लैट लेकर पत्नी को भी साथ रखने लगा। कुछ दिन बाद चचिया सास और चचिया ससुर भी फ्लैट पर आकर रहने लगे।
विज्ञापन

महिला ने एक दिन पति को उसकी चाची के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जब विरोध किया तो चचिया सास व चचिया ससुर ने उसकी पिटाई कर दी। पति घर लौटा तो नशे में था, सास के इशारे पर पति ने भी उसकी पिटाई की। 10 लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए महिला को घर से निकाल दिया।
10 जून को ससुराल वाले महिला के घर आए। पंचायत भी हुई लेकिन दस लाख रुपये मांग के कारण बात नहीं बनी। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें