फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किस्त बताकर मांगे रुपये, न देने पर कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर कुछ लोगों ने बीच रास्ते में रोककर युवक से बाइक के किस्त के 10 हजार रुपये मांगे। न देने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आसपुर निवासी बसंत ने कहा कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे वह बाइक सही करवाने रामनगर रोड स्थित एक मिस्त्री की दुकान पर जा रहे थे। तभी रास्ते में तहसील के समीप बस स्टाप पर बैठे आरोपियों ने उनको रोक लिया और कहा कि वे एक फाइनेंस कंपनी से हैं। इस बाइक पर लोन है। इसकी किस्त रुकी हुई है, जिसको जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंत ने कहा कि बाइक उनके नाम नहीं है। दूसरे व्यक्ति की है, पर आरोपी नहीं माने और दस हजार रुपय नहीं मिलने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बाइक पर पीछे बैठे साथी ने आरोपियों से बसंत को बचाया। आवाज सुनकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसके पास पांच हजार रुपये भी थे, लेकिन उसके बाद से रुपये नहीं मिले।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक तिवारी उर्फ बिटटू, विकास कुर्मी, संदीप व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें