फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे और दुधमुंही बेटी के साथ छत से कूदी एचसीपी की पत्नी

विज्ञापन
एचसीपी की पत्नी सुमीना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती तीनों की सिर में चोट लगने से हालत गंभीर
विज्ञापन

पीएसी की 8वीं वाहिनी में तैनात एचसीपी राजभवन में कर रहे हैं ड्यूटी

बरेली। पीएसी की आठवीं वाहिनी में तैनात एचसीपी खेतपाल सिंह की पत्नी 30 वर्षीय सुमीना पांच साल के बेटे सुनील और साढ़े चार महीने की दुधमुंही बच्ची गुड़िया को लेकर छत से कूद गई। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एचसीपी इन दिनों राजभवन ड्यूटी पर हैं।
मूलरूप से जिला कासगंज के कस्बा सिड़पुरा निवासी एचसीपी खेतपाल सिंह ने बताया कि वह चनेहटी में पत्नी सुमीना सोरेन, बेटे सुनील और बेटी गुड़िया के साथ रहते हैं। तीन महीने से उनकी बटालियन लखनऊ में राजभवन की ड्यूटी पर तैनात है। कुछ दिन से उनकी पत्नी सुमीना अवसाद में थीं और अक्सर डर जाती हैं। इसी वजह से पिछले दिनों वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे और सुमीना को समझाबुझाकर 24 मई को लौट गए थे। बुधवार रात भी सुमीना डरकर चनेहटी में प्रधान छोटेलाल के घर पहुंच गई। प्रधान के साथ उन्होंने भी फोन कर सुमीना को समझाया और आश्वस्त कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि सुमीना, बेटे सुनील और बेटी गुड़िया को लेकर छत से कूद गई है। पड़ोसियों ने ही तीनों को सिविल लाइंस के दो निजी अस्पतालों में ले जाकर भर्ती कराया। तीनों के सिर में चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर है। छुट्टी लेकर घर लौटे खेतपाल ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सुमीना इस तरह का आत्मघाती कदम उठा लेगी। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें