फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे बच्चे और बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हज यात्रा का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही हज कमेटी ऑफ इंडिया ने गाइड लाइन भी जारी कर दी है। इस बार बच्चे और बुजुर्ग हज के सफर पर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा सऊदी अरब के लिए सभी उड़ाने इस बार लखनऊ से ही होंगी।
विज्ञापन

कोविड-19 की वजह से 2021 की हज यात्रा में भारी बदलाव किया गया है। जिसके तहत हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महमूद अहमद खान ने गाइड लाइन जारी की है। इसके अनुसार इस साल 18 से 65 साल तक के ही जायरीन हज यात्रा पर जा सकेंगे। 7 नवंबर 2020 तक जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी हो और इसी तिथि में बड़ों की आयु 65 वर्ष तक हो, वो ही हज के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने बताया कि इस बार एक कवर नंबर में तीन आजमीन को ही फार्म भरने की अनुमति मिली है। सऊदी अरब में 30 से 35 दिन ही रुकने अनुमति होगी। वहीं सभी फ्लाइट लखनऊ से होंगी।
विज्ञापन

प्रोसेसिंग फीस तीन सौ जमा करना होगा
घोषित तिथि के अनुसार शनिवार से हज यात्रा की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो दस दिसंबर तक चलेगी। इसके लिए तीन सौ रुपये प्रोसेसिंग फीस निर्धारित की गई है, जो ऑनलाइन जमा करनी होगी। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि फार्म के साथ पासपोर्ट का पहला और आखिरी पेज लगाना होगा। एक पासपोर्ट साइज फोटो और कैंसिल चेक भी साथ लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें