फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉरी भाई.. तेरी 52 किलो चांदी मैंने सट्टे में लुटा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईपीएल सट्टेबाजी की छानबीन कर रही पुलिस के हाथ बड़े सराफा कारोबारी परिवार के एक चर्चित बुकी का ऑडियो हाथ लगा है जिसमें वह परिचित कारोबारी की 52 किलो चांदी मेटल कारोबार से जुड़े एम सिक्स सट्टे में गंवाने के बाद बातचीत में अफसोस जता रहा है। पुलिस आईपीएल सट्टे में इस बुकी का नाम आने के बाद उसे पहले से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसबीआई कॉलोनी निवासी अमित आनंद ने डीआईजी व एसएसपी समेत कई अधिकारियों से शिकायत की है कि उनका एक परिचित सराफा कारोबार करता है। उसने उनसे व्यवसाय के लिए 70 किलो चांदी ली थी। इसमें 18 किलो तो लौटा दी, बाकी चांदी न तो लौटाई और न उसका पैसा दिया। उसकी तलाश में वह एक दिन उसके घर पहुंचे तो उसकी मां ने मोबाइल पर उससे बात कराई। इसमें उसने स्वीकार किया कि वह एम सिक्स (मेटल सट्टा) में उसकी चांदी हार गया है। इसी युवक ने कुछ महीने पहले अपना रामपुर बाग का घर करीब ढाई करोड़ में बेचा है। फिर भी उनकी रकम नहीं लौटा रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार गाली दे रहा है। इसके वीडियो और हथियारों के साथ अपने फोटो फेसबुक पर अपलोड करता है। अधिकारियों ने इस मामले में बारादरी पुलिस से कार्रवाई को कहा है।
बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने कहा कि हाल ही में आईपीएल सट्टे के बुकी आशीष खन्ना को पकड़ा गया था। आशीष के नंबर से जानकारी जुटाकर जिन सात बड़े बुकी के नाम रिपोर्ट में खोले गए, यह युवक उनमें शामिल है। उन्हें पता लगा है कि उसने चांदी के साथ अपने मकान के ढाई करोड़ रुपये भी सट्टे में उड़ा दिए हैं। उसे तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें