फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला प्रकरणः धंतिया से 14 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई अब तक नहीं लौटे घर

विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

परतापुर से सदाकत के गुर्गे भी हुए गायब, पुलिस तलाश में जुटी

बरेली। बरेली और सीमावर्ती जनपद बदायूं में हवाला कारोबार की जड़ें गहरे तक जम चुकी हैं। धंतिया से पिछले दिनों हुई 14 लोगों की गिरफ्तारी की दहशत अब तक है, इसके चलते कई लोग गांव से फरार हैं। वहीं इज्जतनगर के गांव परतापुर से सदाकत के गुर्गे भी गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में हवाला कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से कई वोटर कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इनका इस्तेमाल वह खाते खुलवाने और फर्जी कंपनियां खोलने के लिए करता था। बरेली में भी धंतिया और परतापुर से हवाला कारोबारी गिरफ्तार हो चुके हैं, जो अभी जेल में हैं। इस मामले में पकड़े गए धंतिया के जमशेद और परतापुर के सदाकत के कुछ अन्य गुर्गे इस काम में सक्रिय बताए जाते हैं लेकिन इस कार्रवाई के बाद से उन्होंने ठिकाना बदल दिया है। इसके अलावा धंतिया के आसपास के गांव केशवपुर, बल्लिया, तिलियापुर, बंडिया आदि गांवों में भी इनके गुर्गे बताए जा रहे हैं, जो आजकल भूमिगत हैं।

ठिकाने बदल रहे हैं शहर के हवाला कारोबारी

इज्जतनगर के परतापुर और रहपुरा में भी कई लोग इस धंधे में लगे थे। बीते साल एटीएस की कार्रवाई के बाद यहां से भी कुछ लोग फरार हुए थे, जो अब तक गांव नहीं लौटे हैं। कहा जा रहा है कि एटीएस और पुलिस ने भले ही जिले में हवाला कारोबार पर चोट कर दी हो लेकिन शहर में कुछ अन्य लोग अभी भी इसमें सक्रिय हैं, जो ठिकाना बदलकर काम करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें