फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में लाखों का लेनदेन कर गए हवाला के धंधेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली क्षेत्र के हवाला के धंधेबाजों ने आसपास के बैंक तो क्या डाकघर तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने परिवार वालों के खाते डाकघर में खुलवाए और लाखों का लेनदेन कर लिया। इसका असर डाकघर के डाकपाल पर पड़ा तो उसने भी ग्राहकों को करीब 20 लाख रुपये का चूना लगाया और भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर के डाकघर में लाखों रुपये के घोटाले की जांच चल रही है। जांच में रोजाना घोटाले की नई-नई परतें खुल रही हैं। यहां तैनात डाकपाल राजू ने अपना खाता भी खोल लिया था। जबकि नियम के मुताबिक उसी डाकघर में वह खाता नहीं खोल सकता था। उसे करीब 17 हजार रुपये वेतन मिल रहा था लेकिन उसने खाते से करीब 20 लाख रुपये निकाल लिए। अधिकारियों को जब इसकी खबर लगी तो उसे सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई।
सूत्रों के अनुसार डाकघर जिस गांव में है, उस गांव के कई लोग हवाला के धंधे से जुड़े हैं। उनके कई बैंकों में खाते हैं लेकिन उनके घर की महिलाओं के खाते डाकघर में हैं, जिनमें लाखों-करोड़ों रुपये का लेनदेन हो चुका है। जाहिर है कि हवाला के धंधेबाजों का दूसरा कमाई जरिया रुपयों का ट्रांजेक्शन है। कालेधन को सफेद करने के लिए अपने खातों का प्रयोग करते हैं, जो यहां भी किया गया है। डाकघर में कितना घोटाला हुआ है, इसकी फिलहाल जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इसकी असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें