फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रात में कर्फ्यू के दौरान एटीएम काटने की कोशिश, चार बदमाश गिरफ्तार

Sun, 11 Apr 2021 11:18 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

- हरियाणा के बदमाश के गैंग ने की प्रेमनगर में वारदात, पुलिस पर किया फायर
- फरीदपुर का बदमाश मौके से फरार, कटर, तमंचा, चाकू और मोबाइल बरामद 
 
विज्ञापन
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बदमाशों के गैंग ने बरेली जिले के प्रेमनगर में रात के कर्फ्यू के दौरान दो एटीएम काटने की कोशिश की, लेकिन एक होमगार्ड के शोर मचाने पर पकड़े गए। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर चार को पकड़ लिया गया, जबकि एक बदमाश भाग गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात तीन बजे प्रेमनगर में नैनीताल रोड पर गुलाब राय इंटर कॉलेज के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को चार बदमाशों ने काटने की कोशिश की। दो बदमाश कटर आदि लेकर अंदर घुसे, जबकि दो बाइक लेकर बाहर खड़े रहे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कुछ दूरी पर ड्यूटी कर रहे थाना प्रेमनगर के होमगार्ड सीबीगंज निवासी जोरावर ने बदमाशों को देखकर शोर मचाया तो वे भागने लगे। 

इसी बीच सब इंस्पेक्टर अमर सिंह, विजयपाल सिंह, कांस्टेबल विनीत और कौशिंद्र कुमार गश्त करते हुए आ पहुंचे। बदमाशों ने तमंचे से उन फायर भी किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाश पकड़ लिए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हरियाणा में जिला मेवात के कस्बा नूह निवासी युवराज, फिरोजाबाद के मोहल्ला हुसैनी निवासी तालिब अली, करगैना का दीपक शर्मा और मढ़ीनाथ निवासी आलोक मिश्रा बताया। 
विज्ञापन


फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान निवासी उनका साथी अमन उर्फ अजमेरी भाग गया। उस पर बारादरी, कोतवाली, फरीदपुर आदि थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने कटर, तमंचा-चाकू, तीन मोबाइल, दो बैग और एक बाइक बरामद की है।

सीसीटीवी से बचने के लिए कैमरे पर लगाई मिट्टी
इंस्पेक्टर प्रेमनगर अवनीश यादव के मुताबिक, बदमाशों ने पूछताछ में बताया है कि पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटने से पहले वे कुछ दूरी पर स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम काटने पहुंचे थे। 

वहां सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में आने से खुद को बचाने के लिए कैमरे पर मिट्टी लगा दी लेकिन किसी कारणवश एटीएम नहीं काट सके। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचे थे।

15 लाख लूटने का था प्लान, कॉल रिकॉर्ड में मिले सबूत
पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना युवराज काफी शातिर है। वह अपने साथ मोबाइल या पहचान का कोई सबूत नहीं रखता है। मगर उसके दूसरे साथी के मोबाइल में इस लूट की प्लानिंग से संबंधित कॉल की रिकार्डिंग मिली है, इसमें वह एटीएम काटने और 15 लाख रुपये लूटने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें