फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वरीयान व रवि योग में हरियाली तीज आज, पति की लंबी उम्र के लिए रखेंगी व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस बार हरियाली तीज वरीयान व रवि योग में मनाई जाएगी। यह पर्व प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इसमें भगवान शिव और पार्वती की उपासना की जाती है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सच्चे भाव से व्रत रखती हैं।
विज्ञापन

आचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि विभिन्न पंचांगों के अनुसार तीज 26 जुलाई को रात्रि 10:45 बजे प्रारंभ हो कर 27 जुलाई को रात्रि 10:44 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि की प्रधानता के मुताबिक, रविवार को ही हरियाली तीज मनाई जाएगी। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 11:52 से 3:49 बजे तक रहेगा। इस दिन बनने वाला वरीयान योग भगवान शिव को प्रिय है। मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग विवाहिताओं को विशेष फल प्रदान करेगा।
पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। इससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। यह पर्व प्रकृति में हरियाली और खुशहाली का प्रतीक है। महिलाएं सोलह शृंगार कर भगवान की पूजा करती हैं। संवाद
विज्ञापन

पूजा विधि

यह पर्व सूर्योदय के साथ ही आरंभ हो जाता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक रूप से लाल या हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां, मेहंदी और सोलह शृंगार करती हैं। सबसे पहले देवी पार्वती की मूर्ति को एक सुंदर और सजे हुए मंच पर स्थापित किया जाता है। इसके आगे फूल, मिठाई, फल, नारियल आदि का भोग अर्पित किया जाता है। दीप जलाकर भक्ति गीतों के साथ पूजा की शुरुआत की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें