फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न नहीं होगा पर पंपों पर छापे पड़ते रहेंगे

Sat, 13 May 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Harassment will not be on Pumps will continue to be raided - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में पेट्रोल पंपों पर हो रही छापामारी से परेशान कारोबारियों का दर्द डीएम के साथ बैठक में छलक ही गया। उनका कहना था कि चेकिंग में 25 एमएल तक कम ज्यादा सप्लाई होने पर भी चालान हो रहे हैं। आंवला डिपो से आने वाले ज्यादातर टैंकरों से खुले आम चोरी हो रही है, इसका खामियाजा डीलर ही भुगत रहे हैं। इस पर डीएम ने कहा कि चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न नहीं होगा, पर आकस्मिक छापे जारी रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम उद्योग व्यापार मंडल और पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आग्रह पर कलक्ट्रेट सभागार में बुलाई गई संयुक्त बैठक में सभी प्रमुख कारोबारी पहुंचे। सबसे पहले बाट माप का मामला उठा। राकेश बूबना ने कहा कि डिस्पेंसिंग मशीनों से 25 एमएल तक कम या ज्यादा मान्य है, बावजूद इसके चेकिंग में नोजल सील कराई जा रही हैं। चिप संदेह के नाम पर कई मशीनें सील कर दी गई हैं। इससे डीलरों में भय है और कारोबार का माहौल अस्तव्यस्त हो गया है।
डीएम पिंकी जोवल ने बाट माप सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक से इस पर जवाब मांगा। कौशिक ने बताया कि मशीन चेक करने के लिए खोली जाती है, इसके बाद फिर से मुद्रांकन प्रमाण पत्र जारी होता है, इसका शुल्क 2500 रुपये देय है। इस पर राजेंद्र गुप्ता ने कहा जब छापा दल मशीन खुलवाता है और कुछ नहीं मिलता तो फ्री मोहर लगना चाहिए, डीलर क्यों जुर्माना दे? डीएम ने पेट्रोलियम कंपनी प्रतिनिधि से कहा कि वे अपने स्तर से सील लगवाना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन

डीएसओ केएल तिवारी ने जिले में हुई चेकिंग प्रगति से अवगत कराया। डीएम ने चेतावनी दी कि चेकिंग के नाम पर कोई उत्पीड़न और मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी और आकस्मिक छापा प्रक्रिया जारी रहेगी। साथ ही डीलर ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करें।

एटीएफ चोरी मामला उठा
एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने आंवला डिपो से होने वाली घटतौली और टैंकरों से हो रही चोरी का मामला उठाया। गुप्ता ने बताया कि लड़ाकू विमानों र्का इंधन भी सुरक्षित नहीं है। इस पर एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने वादा किया अब टैंकरों से पेट्रोलियम उत्पाद रास्तों में चोरी नहीं हो पाएंगे। वे खुद भी आकस्मिक चेकिंग करेंगे। विनय गुप्ता, रवि अग्रवाल, महेंद्र गुड्डू, पंकज अग्रवाल, संजय गुप्ता, ममता अग्रवाल, अशोक लाला, अनिल अग्रवाल आदि डीलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें