फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित शांतिपुरम कॉलोनी निवासी वृद्ध का शव घर से दूर पेड़ पर तहमद के फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या मान रहे हैं लेकिन कारण कोई नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शांतिपुरम कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय निजामुद्दीन सोमवार शाम खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकल गए। देर शाम तक नहीं लौटे तो बेटे सरताज, सरफराज, मोहम्मद फिरोज ने पिता की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद परिजन यह सोचकर सो गए कि कहीं परिचित के यहां चले गए होंगे। लौटकर आ जाएंगे। मंगलवार सुबह आठ बजे घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर एक बाग में कुछ लोगों ने शहतूत के पेड़ पर तहमद से फंदे पर निजामुद्दीन का शव लटका देखा। इसके बाद सूचना घर पहुंची तो परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। निजामुद्दीन की मौत पर बेटे सरताज ने बताया कि वह अक्सर चले जाते थे और दो-दो, तीन-तीन दिन बाद लौट आते थे। सोमवार को क्या बात हुईं उन्हें भी नहीं मालूम। निजामुद्दीन के तीन बेटे और एक बेटी नीलोफर है। पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है।
निजामुद्दीन कल शाम को घर से निकले थे और मंगलवार सुबह उनका शव शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें