फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की 7.38 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। चेकिंग के दौरान परिवहन संबंधी फर्जी दस्तावेज बनाकर बिहार ले जाई जा रही हरियाणा की 7.38 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब लदी पिकअप पुलिस ने पकड़ ली। दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। मंगलवार शाम को एसपी ने प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया। पुलिस के गुडवर्क की सराहना करते हुए एसपी ने कहा कि गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, कोतवाल हरिशंकर वर्मा टीम के साथ मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बरेली रोड पर भड़रिया मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक पिकअप को पुलिस ने रोक लिया। उसमें हरियाणा की अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। परिवहन संबंधी कागजात देखने पर पुलिस को शक हुआ। इस पर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पिकअप चालक पलवल हरियाणा के ग्राम सुनहरी का नगला निवासी विनोद पुत्र रमेश चंद्र और फरीदाबाद हरियाणा के ग्राम मोहना निवासी दीपक पुत्र सोहनलाल को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। यहां परिवहन संबंधी कागजात फर्जी निकले। यह सामने आया कि बिहार में शराब बंदी है। बरामद हरियाणा की शराब को तस्करी कर बिहार के सोनपुर इलाके में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। दूसरे दिन मंगलवार शाम चार बजे एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र ने खुलासा कर पूरे मामले की जानकारी दी।
दो कंटेनरों में रखी थी शराब
बरामद शराब को पिकअप में दो कंटेनरों में रखा गया था। चेक करने पर उसमें अंग्रेजी शराब की फुल 145 बोतल, 60 पेटी हाफ बोतल, 44 पेटी पौवे बरामद हुई। इसकी कीमत 7.38 लाख रुपये बताई गई है। दो मोबाइल भी कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन

बिहार में शराब बंदी लागू है। इसलिए हरियाणा से तस्करी कर शराब वहां ले जाई जा रही थी। दो आरोपी पकड़कर जेल भेजे गए हैं। तस्करी गिरोह की जड़ तक पहुंचने के लिए सुरागरसी कराई जा रही है। तस्करों का आपराधिक इतिहास भी खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें