फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कई थानों पर हल्ला बोला

Sat, 16 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
 अपराध के विरोध में भाजपाइयों ने शुक्रवार को शहर के सुभाषनगर, सीबीगंज और ग्रामीण क्षेत्र के बिथरीचैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी, फतेहगंज पूर्वी, क्योलड़िया, भोजीपुरा और देवरनिया थानों पर हल्ला बोलकर सपा सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने थाना घेराव और प्रदर्शन के दौरान पुलिस को सपाइयों की कठपुतली बताया।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने पर महानगर इकाई के कार्यकर्ता बारिश में भी कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में डटे रहे। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने जोरदार नारेबाजी की। विधायक ने कहा कि सपा सरकार में आम जनता का भरोसा पूरी तरह से उठ गया है। सरकार अपराध रोकने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के बजाय सपा नेताओं के इशारे पर गुंडे-बदमाशों को खुली छूट दे रही है। सीबीगंज के थाना घेराव कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सपा की कठपुतली बनी पुलिस जमीनों पर अवैध कब्जा कराने का काम कर रही है। इस सरकार में भूमाफिया हावी हैं। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, गुलशन आनंद, यतिन भाटिया, प्रतेश पांडेय, रवि रस्तोगी, मोहित कपूर, ज्ञानप्रकाश लोधी, राजन सक्सेना, नरेश गंगवार, कैलाश बाबू, अनिल कुमार एडवोकेट आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बिथरीचैनपुर में पूर्व विधायक सुमनलता सिंह के नेतृत्व में हुए थाना घेराव कार्यक्रम में डॉ. एमएल मौर्य, महाराज सिंह, नेमचंद्र मौर्य, राजेश मिश्रा पप्पू, ज्योति मिश्रा, तेजपाल सिंह, विपुल पटेल, अरविंद गौतम, संजय भदौरिया, सरोजनी देवी और श्यामपाल सिंह ने विचार रखे। फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस चौकी पर हुए धरना में ब्रज क्षेत्र महामंत्री डॉ. दुर्विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य, संजय सिंह चौहान, मीरगंज नगर पालिका चेयरमैन योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा, तेजेश्वरी सिंह, भद्रसेन गंगवार, डॉ. डीसी वर्मा, विजय गुप्ता, अजय राजपूत, सोमपाल शर्मा, संजीव शर्मा, अजय सक्सेना ने विचार रखे। फतेहगंज पूर्वी में भाजपाई जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्याम विहारी लाल के नेतृत्व में जिला महामंत्री अनिल राना, छोटे लाल, रामेश्वर प्रसाद, मेघनाथ सिंह कटिहार, लल्लन वाल्मीकि, संजीव शर्मा, प्रमोद चक्रवर्ती, प्रदीप अग्रवाल, संतोष सिंह आदि मोजूद रहे। ज्ञापन देते समय उनकी थाना प्रभारी से नोकझोंक भी हुई। भोजीपुरा थाने के सामने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बहोरन लाल मौर्य, वीरेंद्र सिंह गंगवार, वीरू, प्रशांत पटेल, पवन शर्मा, चंचल गंगवार,  महीपाल सिंह गंगवार, नन्हे लाल गंगवार, धर्मपाल सिंह आजाद, सूरज पाल शर्मा आदि ने विचार रखे। देवरनियां थाने में पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि जमीनों पर कब्जे, अवैध खनन और पशु तस्करी बढ़ गई है। इस मौके पर मोहन सिंह, मनोज गंगवार, मीना गंगवार, मोहन स्वरूप, राजेंद्र पाल, दिल्लीधर, हसन रजा, झम्मन लाल मौर्या आदि मौजूद रहे। क्योलड़िया में हुए प्रदर्शन में भुजेंद्र गंगवार, रविशंकर गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, डॉ. शत्रुघन गंगवार, ओमप्रकाश पटेल, जमुना प्रसाद कश्यप, पं. रामबाबू शर्मा, अंगनलाल गंगवार, हेमेंद्र गंगवार, सर्वेश गंगवार, हरप्रसाद गंगवार और नानक चंद्र शर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें