फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय विद्यालयों में अव्यवस्थाओं के बीच सोमवार से कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। विभाग की ओर से विद्यालयों को बजट न देने से उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध कराने में भी समस्या हुई।
विज्ञापन

28 दिसंबर तक चलने वाली इन परीक्षाओं में सोमवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक कराई गई। कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों ने मौखिक परीक्षा दी।
कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की बारी आई तो उत्तरपुस्तिका और पेपर नहीं होने की समस्या से विद्यालयों को दो-चार होना पड़ा। आनन-फानन में प्रिंट निकलवाकर विद्यार्थियों को वितरित किए गए।
विज्ञापन


एकल शिक्षक होने से परेशानी
प्राथमिक विद्यालय कटघर प्रथम समेत एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में खानापूर्ति करते हुए परीक्षाएं कराई गईं। यहां एक शिक्षक या एक शिक्षामित्र के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही थी। शिक्षकों की कमी के बावजूद परीक्षाओं के बीच 57 शिक्षकों का 23 से 27 दिसंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम लगाने पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने विरोध जताया है। कहा कि प्रशिक्षण परीक्षाओं के बाद कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें