फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर की बिजली 35 घंटे बाद आई

Wed, 25 May 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को आई आंधी- बारिश के कारण ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में दो दिन लग गए। करीब 35 घंटे बाद शहरी सप्लाई व्यवस्था सामान्य हो पाई। सिविल लाइंस, बड़ा डाकखाना, जंक्शन मार्ग, पुराना शहर, माधोबाड़ी, संजय नगर, सैनिक कॉलोनी, सनसिटी विस्तार, एकता नगर, प्रभात नगर, गांधी नगर, चौधरी तालाब, बीडीए कॉलोनी पीलीभीत बाईपास, सुभाषनगर, सीबीगंज, किला, इज्जतनगर, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर, गंगापुर, सिकलापुर आदि प्रभावित इलाकों में 35 घंटे बाद सप्लाई नेटवर्क दुरुस्त हो गया। हालांकि अभी कुछ छिटपुट स्थानों पर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

सुबह से लग गईं टीमें
जोनल चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने मंगलवार सुबह से ही प्रभावित इलाकों के लिए टीमें रवाना करा दी थीं। इसकी मानीटरिंग एसई शहर मनोज पाठक ने कर निजी और ठेकेदार भी लगा दिए। जिससे शाम चार बजे तक स्थिति सामान्य हो पाई। कई स्थानों पर मंगलवार की शाम 35 घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई और पानी मिल सका। 
सही नहीं हुए खंभे
गोयल गैस एजेंसी और रामलीला मैदान समेत कई स्थानों एबीसी लगे खंभे गिर गए। सीमेंट से बने खंभे बीच से टूट गए। इससे इन इलाकों में मंगलवार देर रात तक सप्लाई नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

घेराव किया
अस्तव्यस्त सप्लाई व्यवस्था और स्काडा कार्य योजना में हो रही मनमानी को लेकर महिला जागृति मंच एसई शहर कार्यालय में घेराव कर नारे लगाए। अध्यक्ष डॉ. मनु नीरज ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कटौती समय कर पहले से प्रसारित किया जाए। 
लो वोल्टेज पर गुस्सा बढ़ा
श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने एक बैठक कर बमनपुरी, मलूकपुर, सौदागरान, साहूकारा, बिहारीपुर समेत कई इलाकों में लो वोल्टज और फाल्ट समस्या पर गुस्सा जताया। बिना किसी पूर्व सूचना के ही घंटों कटौती हो रही है। बैठक में कहा गया कि अगर कोई सुधार नहीं हुआ तो घेराव और प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में अमित अरोरा, शिवम शर्मा, मयंक शुक्ला, विशाल रस्तोगी, सचिन मेहरा मौजूद रहे। 
आज नहीं मिलेगी सप्लाई
बुधवार की सुबह दस से दोपहर एक बजे तक भूमिगत एचटी लाइन चार्ज होगी। इस कारण पटेल चौक, कमल सिनेमा, चौपुला मार्ग और सिविल लाइंस इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह जानकारी जेई पवन चंद्रा ने दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें