फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेल आर्ट से व्यक्तित्व को निखार रही आधी आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जैसे-जैसे आधुनिकता और फैशन का प्रभाव बढ़ रहा है, महिलाएं और युवतियां अपने व्यक्तित्व और स्टाइल को नया रूप देने के लिए नए ट्रेंड्स अपना रही हैं। इन्हीं ट्रेंड्स में हाल के दिनों में सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ है नेल आर्ट। ब्यूटी इंडस्ट्री में जगह बनाने के साथ-साथ यह फैशन प्रेमियों के बीच व्यक्तित्व और स्टाइल का बेहतरीन ट्रेंड बनकर उभरा है। त्योहारी सीजन में इसकी मांग और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार पहले जहां विकल्प केवल नेल पॉलिश तक ही सीमित थे, अब युवतियों के पास डिजाइन, पैटर्न और तकनीक के कई विकल्प उपलब्ध हैं। नेल आर्ट विशेषज्ञ सान्या भाटिया ने बताया कि इनकी कीमत आमतौर पर 1500 रुपये से शुरू होती है और यह स्थायी या अस्थायी रूप में उपलब्ध हैं। महिलाएं ग्लिटर कलर्स, मेटैलिक शेड्स, कैट आई डिजाइन, ड्राई फ्लावर्स, एक्सटेंशंस और अन्य एसेसरीज से नाखूनों को सजाने पर ध्यान दे रही हैं।

सोशल मीडिया से ट्रेंड को मिला बढ़ावा
ब्यूटी इंडस्ट्री के अनुसार, नेल आर्ट में नयापन और क्रिएटिविटी का सबसे बड़ा योगदान सोशल मीडिया का है। इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म पर ब्यूटी ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर्स लगातार नई डिजाइन और तकनीकें पेश कर रहे हैं। जिससे युवतियों में इस ट्रेंड को अपनाने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। त्योहारी सीजन में तो नेल आर्ट किट और ब्यूटी स्टूडियो में बुकिंग में तेजी से इजाफा हुआ है। कई स्टूडियो में तो एडवांस बुकिंग के लिए महीनों पहले से रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

बढ़ाता है आत्मविश्वास



नेल आर्ट मेरे लिए सिर्फ खूबसूरती का जरिया नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नयापन महसूस कराने वाला अनुभव है। नियमित तौर पर नेल आर्ट करवाने से मुझे हर बार कुछ नया और अलग महसूस होता है। - उत्सवी भाटिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें