फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेठ से हलाला... दोबारा निकाह के बाद फिर तीन तलाक, अब एक बार और हलाला का दबाव; युवती की दर्द भरी कहानी

Sat, 03 Feb 2024 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां धोखेबाज प्रेमी ने युवती को फंसाकर निकाह कर लिया। इसके बाद उसे तलाक दे दिया। तलाक के बाद युवती का जेठ से हलाला कराया। दोबारा निकाह के बाद फिर से तीन तलाक दे दिया। अब फिर से जेठ से हलाला का दबाव बना रहा है। 
विज्ञापन
Halala from brother-in-law - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दगाबाज प्रेमी ने निकाह से पहले ही युवती से जबरन संबंध बनाए। उसके गर्भवती होने पर निकाह किया पर बाद में तलाक दे दिया। इसके बाद जेठ से हलाला करने का दबाव बनाया। हलाला के बाद दोबारा निकाह कर लिया पर फिर से तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन


अब वह दोबारा जेठ से हलाला का दबाव बना रहा है। कैंट क्षेत्र निवासी पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। पीड़िता ने बताया कि आठ साल पहले जमशेद खान ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। वह गर्भवती हो गई तो निकाह करने के एवज में जमशेद ने दो लाख रुपये मांगे। 

वह घर में रखे एक लाख रुपये लेकर आई। तब जमशेद ने उससे निकाह कर लिया। इस दौरान उसे एक बेटी और एक बेटा हुआ। ससुराल वाले आए दिन छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटते थे। जमशेद उसे व बच्चों को छोड़कर दुबई चला गया। वहां से व्हाट्सएप कॉल कर उसने तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने कहा कि पहले जेठ के साथ हलाला होगा तब जमशेद से दोबारा निकाह होगा। जेठ ने जबरन उसके साथ हलाला किया। कुछ माह बाद ससुराल वालों ने जमशेद को दुबई से बुलाकर दोबारा निकाह करा दिया। कुछ दिन बाद जमशेद दोबारा दुबई चला गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

अब एक बार फिर उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया है। ससुराल वाले फिर जेठ के साथ हलाला कराकर पति से निकाह का दबाव बना रहे हैं। उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया है। उसका घरेलू सामान भी हड़प लिया है। वह बच्चों के साथ दर-दर भटक रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें