फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजियापुर में सफाई नायक को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया 

Mon, 10 Jul 2017 12:59 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Hajipur makes cleanup hero hostage, police rescued - फोटो : Hajipur makes cleanup hero hostage, police rescued
विज्ञापन
जलभराव से लोग इतना नाराज हैं कि हंगामा और प्रदर्शन तो दूर अब कर्मचारियों को भी घेर रहे हैं। रविवार को समस्या का समाधान करने के लिए हजियापुर निगम की टीम गई थी। यहां सफाई नायक को लोगाें ने बंधक बना लिया। खूब बहस हुई, मारपीट की नौबत आते- आते बची। लोगाें ने अफसराें को बुलवाने को कहा लेकिन फोन के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस को सूचना गई तब जाकर सफाई नायक को छोड़ा गया। 
विज्ञापन

नगर निगम की लापरवाही से आधे शहर में पानी भर गया। अच्छी- अच्छी कालोनियां डूब गई। मलिन बस्तियाें की हालत और खराब है यहां पानी निकासी न होने से बीमारी की स्थिति पैदा हो गई है। हजियापुर में हालात इतने खराब हैं कि गंदे पानी से दुर्गंध उठ रही है। यहां कबाड़ का काम करने वाले लोग अधिक रहते हैं इसलिए कूड़ा सड़क पर फैला रहता है। बारिश होने से गीला कूड़ा बीमारी फैलाने को तैयार है। रविवार को जलभराव की स्थिति देखने गई निगम की टीम को लोगाें ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि सफाई नायक से लोगों ने फोन कराकर अधिकारियों को बुलवाया लेकिन न तो स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज संभाल रहे पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा पहुंचे और न ही मुख्य सफाई निरीक्षक विमल मिश्रा। काफी देर तक लोगाें की टीम से बहस होती रही। उन्होंने अभद्रता भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को यहां से मुक्त कराया। स्थानीय पार्षद मंजू भारती का कहना है कि लोगाें की कहासुनी कर्मचारियाें से हुई थी। निगम ने इलाके को नर्क बना दिया है लोग काफी नाराज हैं।
- कई इलाकाें में अभी भी स्थिति खराब, संडे को नहीं पहुंचे कर्मी 
संजयनगर, दुर्गानगर, रेजीडेंसी कॉलोनी में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां कीचड़ से लोगाें के घराें में दुर्गंध जा रही है। बानखाना में लोग कीचड़ की वजह से फिसल- फिसल कर गिर रहे हैं। सुभाषनगर इलाके में भी जलभराव के बाद स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। यहां बीमारी फैलने का खतरा है। संजयनगर से इलाकों के लोगों ने फोन कर बताया कि रविवार को उनके यहां कोई कर्मी नहीं पहुंचा। दुर्गानगर इलाके में लोग घरों में नहीं जा पा रहे हैं। जोगीनवादा में सावन को देखते हुए भी इलाके में गंदगी का कोई ठोस उपचार नहीं किया गया है। यहां गंदगी अभी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अगर हो समस्या तो इनको करें फोन 
मेयर- 9837071818
नगर आयुक्त- 7055672200
पर्यावरण अभियंता- 7055519614
मुख्य सफाई निरीक्षक- 9719413802
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें