मोमोज बनाने वाले के 23 हजार फॉलोअर
सीओ प्रथम ने बताया कि मजहर ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। इसके बाद वह बंगलूरू के एक रेस्टोरेंट में मोमोज बनाने का काम करने लगा। आंध्र प्रदेश और दिल्ली में भी उसने मोमोज का काम किया। पहले मजहर सामान्य वीडियो डालता था। फॉलोअर बढ़ाने के लिए वीडियो एडिट कर खबरों की तरह बनाकर वायरल करने लगा। 24 मार्च को एक इंस्टाग्राम आईडी मजहर ने बनाई। इसका नाम हैदरी दल ऑफिशियल, राष्ट्रीय हैदरी रखा। 23 हजार लोग इस आईडी से जुड़े थे।
वीडियो एडिट कर फैलाता था नफरत
मजहर ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी हैदरी दल की आईडी बना रखी थी। यूट्यूब से विभिन्न स्थानों के पुराने वीडियो लेकर उन्हें एडिट कर वह भड़काऊ खबर बनाता था और उसे सच बताकर वायरल कर देता था। उसके वीडियो से समुदाय विशेष की भावनाएं भड़कने का खतरा बना रहता था। पुलिस ने मजहर का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।