फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed in UP: इस जिले में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल आज नहीं सोमवार को खुलेंगे, दो दिन बारिश के आसार

Fri, 16 Jan 2026 04:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

UP School Closed: भीषण ठंड और शीतलहर के कारण कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए मान्य होगा। 
विज्ञापन
ठंड और शीतलहर के मद्देनजर स्कूल किए गए बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बर्फीली हवा से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को दिन का पारा छह डिग्री लुढ़ककर प्रदेश में सबसे कम 10.5 डिग्री दर्ज हुआ जो इस सीजन में प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश में तीसरी सबसे सर्द रात बरेली में रही। भीषण ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जनपद के कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन

 

अलाव और अंगीठी के आगे बैठे रहे लोग
गुरुवार की सुबह कड़ाके की ठंड और ठिठुरन के साथ हुई। रोज की तरह सुबह 11 बजे धूप निकलने की आस लगाए लोग सर्द हवा से ठिठुरते रहे। दिन भर घरों और प्रतिष्ठानों में लोग हीटर के भरोसे रहे। राहगीर अलाव और अंगीठी के सामने बैठकर ठंड से निजात का प्रयास करते दिखाई दिए। दिन के तापमान में छह डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जो सामान्य पारा 21.1 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस कम रहा। ढलती शाम के साथ सर्द मौसम कंपकंपाने लगा। ग्राहकों की आवक कम होने से बाजार भी रात आठ बजे से बंद होने लगे। सड़कों पर सन्नाटा सा रहा।

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी
रात का पारा सामान्य तापमान 6.9 डिग्री से तीन डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से बर्फीली हवा शहर में प्रवेश करने से ठंड बढ़ी है।

कोहरा से दृश्यता शून्य, बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक रुहेलखंड में बीते दिनों अधिकतम तापमान में हुई बढ़त के साथ रात में पारा में गिरावट हुई। दो उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से अगले 5-6 दिनों में रात के तापमान में 4 से 6 डिग्री की क्रमिक बढ़त से शीतलहर से हल्की राहत के आसार हैं। हालांकि, कोहरे के क्षेत्रफल और घनत्व में बढ़ोत्तरी होगी पर दिन चढ़ने के साथ छंटने से धूप निकलने से मौसम खुशगवार होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18-19 जनवरी को रुहेलखंड के जिन जिलों में अनुकूल माहौल बनेगा वहां रिमझिम और हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

कक्षा 8 तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद
भीषण ठंड और शीतलहर के कारण कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए मान्य होगा। विद्यालय के समस्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इस अवधि के दौरान शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों, पंजिकाओं के अपडेशन और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित कार्यों को संपन्न करेंगे। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि अब 17 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें