हाफिजगंज। कस्बे का मेन 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को फुंक गया, लेकिन 24 घंटे बाद भी इसे बदला नहीं जा सका। इससे कस्बे के लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
कस्बा हाफिजगंज विद्युत केंद्र के बाहर लगे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात नौ बजे फुंक गया। इस कारण लोगों को रात अंधेरे में ही बिताना पड़ा। सुबह कस्बा के मोहित मिश्रा, जितेंद्र गंगवार, राम वैश्य, पूर्व प्रधान मुख्यतार अंसारी आदि ने एसडीओ हाफिजगंज अरुण कुमार से विद्युत ट्रांसफार्मर तत्काल बदलवाने की मांग की है। इस पर एसडीओ ने लोगों को जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उमस के चलते उपभोक्ता विचलित रहे। संवाद