फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से ट्रॉली में घुसा टेंपो, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग पर गांव अटकोना में नहर पुलिया के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो आगे जा रही ट्रॉली में घुस गया। हादसे में समारोह से लौट रहे एक ही गांव के दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बरेली और बीसलपुर के निजी अस्पतालों में भिजवाया। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी टेंपो चालक कल्लू किसी समारोह में शामिल होकर फरीदपुर से तीन बजे गांव लौट रहे थे। टेंपो में गांव के समीरन, मुन्नी, शहजादे, नन्ही बेगम, शाह मोहम्मद, मुरादे वक्स और उनकी पत्नी मुख्तरी बेगम, शमशुल हसन, नियाजो बानो, जाबिर आदि सवार थे। अटकोना नहर पुलिया के पास टेंपो के ब्रेक फेल हो गए, जिससे टेंपो पीछे से ट्राली में घुस गया। हादसे में टेंपो चालक सहित सभी घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों टेंपो में फंसे लोेगों को निकालकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शाह मोहम्मद मुरादे और उनकी पत्नी मुख्त्यरी नियाजो को बरेली के निजी अस्पताल भेजा, जबकि अन्य को बीसलपुर अस्पताल भेजा। घायलों में शमसुल की हालत काफी चिंताजनक बताई जाती है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक चुर्रा निवासी जसरूद्दीन को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें