फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-टेंपो की टक्कर में वृद्धा की मौत, पुत्रवधू और नातिन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। फरीदपुर रोड पर ट्रैक्टर ने साइड से टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्रवधू और नातिन घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर और टेंपो चालक वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

भुता के गांव फैजनगर निवासी रामपाल की 65 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी अपनी पुत्रवधू मुन्नी देवी और नातिन नेहा के साथ शुक्रवार को टेंपो से गांव लौट रही थीं। रास्ते में भुता से कुछ आगे नहर के पास शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर ने टेंपो को साइड मार दी। ट्रैक्टर के पीछे मिक्सर मशीन लगी थी। हादसे में नन्ही देवी, मुन्नी और नेहा घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन नन्ही देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर और टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। नन्ही देवी के पति रामपाल मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें