फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली से टकराकर छज्जा गिरा, युवक की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनिया। धान लेकर आई ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से सिंतरा गांव में मकान का छज्जा गिर गया। उसके मलबे में दो सगे भाई दब गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव सिंतरा में शुक्रवार दोपहर एक बजे गांव का हरिशंकर अपने खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भरकर लाया था। घर के बराबर में उसकी बैठक के छज्जे से ट्रॉली टकरा गई। इससे भारी-भरकम छज्जा गिर गया। उसके नीचे खड़े हरिशंकर के भाई 22 वर्षीय चेतन प्रकाश और 24 वर्षीय गुड्डू मलबे में दब गए। चेतन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गुड्डू को एंबुलेंस से बरेली ले जाया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर देवरनिया इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिस मकान का छज्जा गिरा उसका निर्माण एक वर्ष पहले ही कराया गया था। हरिशंकर के पिता दरबारी लाल की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। तीनों भाई मिलकर खेती करते थे।
विज्ञापन

फोटो--- मृतक चेतन व गिरा छज्जा व मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें