बरेली में थर्ड जेंडर मन्नू सूरी से मारपीट के मामले में जिम संचालक और एक अन्य व्यक्ति का चालान किया गया है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
बरेली में थर्ड जेंडर व उसके साथियों से मारपीट के मामले में जिम संचालक समेत दो लोगों का चालान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों और उनके कुछ साथियों को वांछित किया है। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
शहर के रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम के बाहर गाड़ी तोड़ने को लेकर हुए विवाद का वीडियो वायरल हुआ था। कथित थर्ड जेंडर कोहाड़ापीर निवासी मन्नू सूरी उर्फ सलमान ने जिम संचालक और उसके साथियों पर मारपीट और निर्वस्त्र करने का आरोप लगाया था। आरोपी जिम संचालक व अन्य के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कुछ लोग हिरासत में लिए थे।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जिम मालिक राजेंद्रनगर निवासी अश्वनी शर्मा और कटरा चांद खां निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को उनका चालान कर दिया गया।